खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसका शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ हुआ। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की शांति धारा में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान भक्तों ने 120 अर्घ्य चढ़ा धर्म लाभ उठाया। इस दौरान संजीव जैन, आशीष जैन, सुभाष जैन, विनोद जैन, सुधीर कुमार जैन, सुरेश जैन, विकास जैन, नरेश जैन, साहिल जैन आदि रहे।