फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद मुनि की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में देव ऋषि नारद जयंती पर रविवार को शहर के मुख्य मार्ग पर धर्म ध्वजों के साथ प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

रविवार को प्रभातफेरी का शुभारंभ पं. यज्ञेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ गोशाला परिसर से किया। प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर में पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल लोग धर्मध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद सभी ने बालाजी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा चंद्रधर ने बताया कि देव ऋषि नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। वह सृष्टि के प्रथम पत्रकार थे और सदैव धर्म की मर्यादा में रहकर समाचारों का आदान-प्रदान करते थे। वह सदा नारायण नारायण का जाप करते रहते थे। पं. नरेश शर्मा ने बताया कि नारद को ब्रह्मा के सात मानस पुत्रों में से एक माना गया है। नारद को देवताओं का ऋषि माना जाता है। इसी वजह से उन्हें देवर्षि भी कहा जाता है। उनका नार शब्द का अर्थ जल होता है। ये सभी को जलदान, ज्ञानदान व तर्पण करने में मदद करने के कारण नारद कहलाए। इस दौरान प्रवेश शर्मा, दीपक शर्मा, रोहित वर्मा, अनुज शर्मा, विकास जैन, नरेश शर्मा, राहुल वर्मा, पीयूष शर्मा, सचिन सिंघल, नरेश शर्मा, राजू पांचाल, अनुभव शांडिल्य, ध्रुव शर्मा, श्रद्धानंद पांचाल, स्वप्निल शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, संदीप गुप्ता, जगदीश पंडित, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें