किसान का कृषि विभाग में पंजीकरण जरूरी - चौहान
बड़ौत (बागपत)। राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि अब किसान को कृषि विभाग में पंजीकरण करना आवश्यक है। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया आनलाइन पंजीकरण कभी भी बंद हो सकता है। उन्होंने किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा पंजीकृत किसान को सरकार योजना का लाभ मिलेगा।