बड़ौत। खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी पर निशानेबाजों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने नेशनल रायफल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग फेडरेशन से निवेदन किया कि वह पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने हर तरीके के खेल संबंधों को विच्छेद कर पाकिस्तान का बहिष्कार करे। कार्यक्रम में शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आशीष कुमार, विवेक तोमर, मधु धामा, प्राची, आदित्य सिंह, विशुराज, सागर तोमर, विक्रांत, सुमित राणा, पंकज राणा, दिव्यांश तोमर, उज्जवल सिंह ,अभिनव तोमर, आर्यन और कोच नवीन मौजूद रहे।