कैंटर की टक्कर से बाइक सवार घायल
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक वार युवक घायल हो गया। उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बड़ौत निवासी युवक रविंद्र शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर वाया दिल्ली किसी कार्य से जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रहे कैंटर की बाईक में तेज टक्कर लगी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में कैंटर समेत चालक फरार हो गया। घायल युवक को लोगों ने इलाज के लिए प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां हालत चिंताजनक होने के कारण उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। घायल की हालत चिंताजनक है।