फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया ऑडिटोरियम का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑडिटोरियम का भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है, उस पर सभी को भरोसा रखना चाहिए। उस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अंदर आज तक एक भी सभागार एक भी ओडिटोरियम मल्टीपर्पज हॉल नहीं था। कोई कार्यक्रम करने के लिए बच्चों को बड़ी परेशानी होती थी। चारदीवारी छोटी होने के कारण बच्चों को यहां रहने में परेशानी होती थी। ढाई वर्ष पहले मैं यहां आया था यहां की समस्याओं को मंत्रालय में रखी। उसके बाद मंत्रालय में आया तो 11 करोड़ का बड़ा सभागार यहां बनने वाला है। जिसमें 600 बच्चों का कार्यक्रम हो सकता है। इसकी चारदीवारी ऊंची होने वाली है। कुछ कमरे तैयार हो रहे है। चौधरी साहब सिंह, विश्वजीत सिंह, नरेंद्र वर्मा, सहित स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें