फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली के विद्यालय में बंद किए गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगरौली के विद्यालय में बंद किए गोवंशीय पशु
विज्ञापन


दोघट। प्राथमिक विद्यालय मांगरौली में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा गोविंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंद कर दिया। ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल नहीं खुलने देंगे। वहीं निरपुड़ा गांव में भी दो सप्ताह से प्राथमिक विद्यालय में गोवंशीय पशु बंद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मांगरौली के प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी होने के बाद ग्रामीणों ने 30-40 आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर बंद कर दिया और स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन आवारा गोवंशीय पशुओं का कोई प्रबंध नहीं कर रही है। पशुओं ने कई किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद कर दी है। शनिवार को स्कूल नहीं खुलने देंगे। वहीं निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो सप्ताह से आवारा पशु बंद है। छात्र-छात्राओं को दूसरे स्कूल में पढ़ाई कराई जा रही है। ग्रामीण सकूल के गेट पर धरना देकर बैठे हुए है। प्राथमिक विद्यालय मांगरौली के प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार ने बताया कि तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद मुख्य गेट का ताला लगाकर सभी चले गए थे। स्कूल की चाबी अध्यापिका कविता के पास थी। उन्हें नहीं पता की स्कूल का दरवाजा कैसे खोला गया और किसने ग्रामीणों को चाबी दी है। इस सम्बंध में खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने बताया कि मामला अभी उनके अज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी कराकर कार्रवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें