फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर में अमन ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल, आदमपुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अमन प्रथम रही। दो सौ मीटर दौड़ में नेहा प्रथम और ईशा द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम और आकांक्षा द्वितीय रही। लेमन रेस में पायल प्रथम और वृंदा द्वितीय, तश्तरी फेंक में अवनि प्रथम और अंशिका द्वितीय रही। बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में वीशू प्रथम और पंकज द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम और रौनक द्वितीय रहा। तश्तरी फेंक में अर्जुन प्रथम और सूरज द्वितीय, गोला फेंक में विकुल प्रथम और शिवम द्वितीय, मेढ़क दौड़ में शोभित प्रथम और वाशु द्वितीय रहा। इस मौके पर प्रबंधक विपिन कुमार, प्रेमपाल पंवार, संजीव कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, कविता, दीपा, अपूर्वा, पूजा, रीना, टीना, साक्षी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें