दोघट (बागपत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भड़ल गांव में पदयात्रा निकालकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा की छपरौली विधानसभा इकाई के संयोजक पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर से लेकर व्यापारी तक का हित ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर घूमकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इसमें विपिन राणा, राजीव राणा, देवेंद्र राणा, श्रीपाल, पप्पू राणा, वीरेंद्र, विजेंद्र, रामवीर, वीर सैन, पंडित विनोद विश्वकर्मा, महिपाल सिंह, राकेश, रवि, राज कुमार, पवन, पुष्पेंद्र, सुनील, राजगीर, अशोक प्रधान, प्रदीप, रामवीर, सुरेश, कल्लू, सचिन, बिट्टू, यशपाल, सेंसर पाल आदि रहे।