बागपत। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण टीम का सहयोग करने और अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उप निदेशक पंचायत योगेंद्र कटियार ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य में लगी टीमों का सहयोग किया जाए। छह जून 2018 से पूर्ण जो गांव ओडीएफ सत्यापन किया जा चुका है उन सभी ग्रामों का सत्यापन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत भवन और सार्वजनिक भवनों में शौचालय क्रियाशील हो। ऐसे परिवार जो बेसलाइन 2012 में छूट गए थे उनके पास व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा नहीं उपलब्ध है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि उप निदेशक पंचायत का आदेश प्राप्त हो गया है।