बागपत। मिड-डे मील महिला कर्मी वेलफेयर की बैठक बीआरसी में शनिवार को हुई। इसमें 27 नवंबर को कलक्ट्रेट में होने वाले धरने प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इसमें जिलाध्यक्ष अमिता देवी ने कहा कि सरकार उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये मानदेय दिया जाता है जो बेहद कम है। इससे परिवार का गुजरा करना मुश्किल है। उनकी मांग है मानदेय 11 हजार रुपये प्रति माह, नवीनीकरण व्यवस्था खत्म करने, स्थायी नियुक्ति, नियुक्ति में बच्चों की शिक्षा संबंधित प्रतिबंध को समाप्त करने मुख्य मांगे हैं। शासनादेश के अनुसार 25 छात्रों पर एक रसोई कर्मी की नियुक्ति का प्रावधान है, लेकिन विद्यालय में 50-60 छात्रों पर एक कर्मी की नियुक्ति है। उन्होंने कहा मांगों को लेकर 27 नवंबर को कलक्ट्रेट में धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर 26 को काली पट्टी बांधी जाएगी। इसमें शशी देवी, अनीता, रेखा, नीलम, रेणू देवी, सुमन मौजूद रहे।