बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के खादर में हरियाणा सीमा में रेत खनन ठेकेदारों द्वारा बिना स्वीकृत से कोताना गांव से खादर सीमा में रास्ता बना अवैध रूप से रेत के वाहनों को निकालने शुरू कर दिया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
खादर की हरियाणा सीमा में रेत खनन के ठेकेदारों द्वारा यूपी के कोताना गांव के खादर में रास्ता बनाकर रेत से भरे वाहनों को धड़ल्ले से लाया-ले जाया जा रहा है। इसकी कोई स्वीकृति भी जिला स्तर से नहीं ले जा रही है। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और कभी भी बवाल हो सकता है, दिन छपते ही रेत हरियाणा के रेत ठेकेदार यूपी के कोताना गांव के बनाए गए रास्ते से रेत की सप्लाई खुलेआम कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। यदि समय रहते इन पर रोक नहीं लगाई तो बड़ी घटना हो सकती है। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में है।