बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के दर्जनों किसानों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि पेराई सत्र में सैदपुर गांव में चल रही प्राइवेट शुगर मिल को गन्ना डाला था। आज तक भी भुगतान नहीं किया। जो चेक दिए हैं, वह बाउंस हो गए है। उक्त मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। किसानों ने एसपी से गन्ने का भुगतान करने की मांग की। टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सत्येंद्र सिंह, ब्रिजेश, रामकिशोर, दिनेस, राकेश, सूरजभान, सिवाराम, विकास त्यागी, रमेश, पवन, रामकिशन, ब्रिजे मोहन, रामकुमार, राजेंद्र किसान मौजूद रहे।