बागपत। बारिश ने जहां लोगों के लिए आफत साबित हो रही है। एक तरफ जहां बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा, वहीं लोगों के मकान गिर रहे है। चांदीनगर क्षेत्र के खट्टा गांव में गुलीचंद सैनी की दत्त भरभराकर गिर गई। इससे परिवार के लोग दबने से बच गए। वहीं बागपत निवासी मोहम्मद हनीफ अपने परिवार के साथ एक छप्पर में रहता था। बारिश से वह भी गिर गया। परिवार के लोग चोटिल होने से बच गए। ढ़िकाना गांव निवासी अंकिता ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि बारिश के कारण मकान गिर गया। रहने के लिए कोई आसरा नहीं बचा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।