फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम अटल जी के नाम पर काव्यांजलि आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हाल मेें रविवार की रात्रि में भारतीय जनता पार्टी ने एक शाम अटल के नाम काव्यांजलि का आयोजन किया।
इस अवसर पर कवियों ने अटल जी द्वारा रचित काव्य पाठ का वर्णन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के आयोजक विधायक केपी मलिक, कार्यक्रम प्रभारी हरवीर मलिक शामली और जिला संयोजक राकेश जैन रहे। इस अवसर पर केपी मलिक ने कहा कि अटल एक महान व्यक्ति थे, उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कवि अजय तोमर, जगवीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जावेद, कमल जैन, कविता, कुसुम तथा राष्ट्रीय सेवा संघ के रामभरोसे भाई जी, विकास माजरा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, कुलदीप त्रिवेदी, राहुल तोमर, सुधीर ठाकुर, डॉ. प्रवीण शर्मा, बाबूराम शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, अनिल कश्यप, प्रदीप जैन, सुभाष जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें