फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से खेकड़ा डिग्री कॉलेज के क्लर्क की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एमएम डिग्री कालेज खेकड़ा के क्लर्क नुकुल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी सुखपाल का 27 वर्षीय बेटा नुकुल एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेकड़ा से ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए बागपत आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे नुकुल दब गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नुकुल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल है। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि हादसा ट्रक के कारण हुआ है। यदि ट्रक पीछे से उसे साइड देने के लिए बार-बार होरन नहीं बजाता तो ट्रैक्टर सड़क से नीचे नहीं उतरता। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि ट्रक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खेड़की के पास कैंटर और ट्रक में भिड़ंत, दो घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार की रात खेड़की गांव के पास कैंटर व ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। कैंटर चालक जगमोहन निवासी पंजाब ने बताया कि वह शामली से दिल्ली जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कैंटर में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक जगमोहन व ट्रक चालक भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आधा घंटे तक हाईवे जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें