फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनवाओ अधिकार पाओ रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव में मदरसा मुर्सिदुलउन्नत के छात्र-छात्राओं ने वोट बनवाओ अधिकार पाओ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से वोट बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

रैली मदरसे से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई वापस मदरसे पर समाप्त हुई। रैली का कई जगह स्वागत किया। इस मौके पर कारी यूसुफ ने कहा कि जिस तरह मुल्क के कानून पर अमल करना जरूरी है, इसी तरह अपनी वोट देना भी बहुत जरूरी है। गुल बहार चौधरी ने कहा कि वोट देना हर बालिग हिंदुस्तानी का पहला हक है, लेकिन अफसोस है कि वोटरों के नाम लिस्ट से गायब है। मोहम्मद तारिक फलाही ने कहा कि जिस तरह हम त्योहार खुशी से मनाते हैं, इसी तरह हमें वोट की अहमियत समझनी चाहिए और हम अपने मुल्क के किसी भी शहर में काम कर रहे हों, हमें अपना वोट डालने अपने शहर व गांव जरूर पहुंचना चाहिए। मास्टर मेहरबान अली ने कहा कि वोटर लिस्ट में सभी पात्र लोगों के नाम होने चाहिए। रैली का संचालन रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव गुल बहार चौधरी ने किया। इसमें इमरान, शाहबाज चौधरी, आफिस, शौकीन, इंतजार, छोटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें