फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप ट्रॉफी में दमखम दिखाएगा बागपत का सौरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्रिकेट के मैदान पर बड़ौत का सौरभ कुमार एक बार फिर चमक बिखरेगा। 17 अगस्त से आठ सितंबर तक खेली जाने वाली दिलीप ट्रॉफी के लिए सौरभ का चयन इंडिया ब्लू टीम में किया। बाएं हाथ के स्पिनर ने चयन के बाद खुशी जताते हुए कहा कि वह इस मौके का फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करने की पुरजोर कोशिश करेगा।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी सौरभ कुमार रणजी ट्रॉफी में यूपी की तरफ से खेलता है। बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू, इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन टीम का एलान किया है। ब्लू टीम में सौरभ कुमार को जगह दी गई है। सौरभ बाएं हाथ का स्पिनर है और बल्लेबाजी से भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दमखम दिखा चुका है। चयन के बाद अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह बेहद बेहतर अवसर है। फैज फैजल को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम बेहद संतुलित है और ट्रॉफी जीतने का भरसक प्रयास करेगी। सभी खिलाड़ी युवा और प्रतिभाशाली हैं। सौरभ के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

बल्लेबाजी में माहिर है स्पिनर सौरभ
बागपत। सौरभ कुमार ने खेल की शुरूआत बतौर स्पिनर शुरू की थी। लेकिन धीरे-धीरे उसने बल्ले से भी चमकदार प्रदर्शन किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़े सौरभ के सुधरे प्रदर्शन के विषय में बताने के लिए काफी हैं। 21 प्रथम श्रेणी मैचों की 34 पारियों में 1009 रन बना चुका है। हाई स्कोर 133 है और अब तक वह दो शतक लगा चुका है। 36 की औसत से वह रन बना रहा है। अब तक 77 विकेट भी चटकाएं है।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पांच साल का अनुभव
बागपत। सौरभ कुमार पिछले पांच साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहा है। साल 2014 में सर्विसेज की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरूआत की थी, लेकिन इसके बाद वह यूपी टीम का हिस्सा बन गया। आखिरी प्रथम श्रेणी मैच कर्नाटक के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें