दोघट (बागपत)। क्षेत्र के पप्पन हत्याकांड में आरोपी पक्ष की युवती ने न्यायालय के आदेश पर थाने में दो युवकों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। एक माह पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन की धारदार हथियारों से काट कर हत्या की। इस मामले में यूसुफ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। इस मामले में आरोपी पक्ष की युवती ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को युवती ने न्यायालय के आदेश पर भूरा पुत्र आजाद व सोनू पुत्र यासीन निवासी दाहा के खिलाफ रेप की धारा में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो