फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का शुभांरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। इंडियन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का शुभांरभ किया गया, जिसमें स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

योग शिविर का शुभारंभ योगाचार्य प्रो. डा महेश कुमार मुछाल व स्कूल के प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र ने किया। प्रधानाचार्य विजयानंद ने कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है। योग करने से जहां मनुष्य की आयु लंबी होती है, वहीं अनेकों बीमारियों से निजात मिलती है। डा. मुछाल नेे कहा कि आज मनुष्य पैसों के चक्कर में अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिस कारण वह बीमार पड़ रहा है। बीमारी के चलते आयु भी कम हो रही है। उन्होंने बच्चों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। योग शिविर में मीनाक्षी, मोनी, संध्या, नेहा, मंयक, सुनीता, ममता, ज्योति, पूनम, आरती, पूजा, निशा, संजू, बबीता, आयुषी व कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें