बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने दीप जलाकर किया। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि आज लोग अपने स्वार्थ के चलते अंधाधुंध जल दोहन कर रहे हैं। जिस कारण लगातार जल स्तर घटता जा रहा है। शुद्ध पेयजल का भी संकट गहरा गया है। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि आज जहां मनुष्य को एक ग्लास पानी की आवश्यकता होती है, वह उसके स्थान पर एक बाल्टी पानी का इस्तेमाल करता है। इससे आने वाले भविष्य मेें बड़ा जल संकट खड़ा हो सकता है। बच्चों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमेें स्कूली बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें नैंसी, प्रीति, सुरेखा, नीता, ममता, पूनम, ज्योति, शिवानी, दीपक, मिंटू, प्रभात, सुबोध शामिल रहे।