फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में अंग्रेजी भाषा पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समारोह में मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के साथ ही भाषाओं के ज्ञान पर भी फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा आज की जरूरत बन चुकी है। कोई भी कार्य कठिन नहीं है। बस इरादा पक्का होना चाहिए।
प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा का जीवन में महत्व बताया। इस दौरान अंग्रेजी भाषा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालिका वर्ग मेें स्नेही प्रथम, दीपिका द्वितीय और शालिनी तृतीय रही। बालक वर्ग में रितेश प्रथम, शुभम द्वितीय और मनीष तृतीय रहा। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया। इसमें योगेश राणा, दीपक, सुमित, पारूल, रेणू, मनीषा सरोहा, दिव्या सिंह, प्रिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें