फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने में 12 दिन शेष रह गए है। परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई और छुटपुट कमियों को दूर करने के लिए बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूल की कमियों के संबंध में जानकारी मांगी थी। सभी ने छुटपुट कमियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए स्कूल खुलने से पहले सभी का निस्तारण किया जाए। इसके अलावा अवकाश के खत्म होने से पहले सभी स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इस संबंध में निरीक्षण किया जाएगा। कहीं भी गंदगी मिली उस स्कूल के हैडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें