फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर रजबाहा टूटा, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किशनपुर रजबाहा बुधवार की देर शाम टूटने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई। लोगों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों की हठधर्मिता का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगताना पड़ रहा है। न तो एसडीओ कार्यालय पर बैठते हैं और न जेई। आए दिन किसान नहरों, रजबाहों और माइनरों की सफाई व नियमित रूप से पानी छोड़ने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार की रात्रि में किशनपुर रजबाहा अचानक टूट गया, इससे आसपास क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
किसानों का आरोप था कि आए दिन यह रजबाहा टूटता रहता है, जिस कारण हर साल उनकी फसल सूखकर बर्बाद हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अफसरों का ध्यान किसानों की समस्याओं पर नहीं है। विभागीय कर्मचारी अवैध कुलाबे के माध्यम से किसानों से अवैध उगाही कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग उठाई। जेई आदेश कुमार ने कहा सूचना मिली है, मौके पर जाकर जल्द ही टूटे रजबाहे को ठीक कराया जाएगा। इनमें संजीव, रामवीर, अमरपाल, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, अमीन, सुरेश पाल, इकबाल, महेंद्र, राजवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें