फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनाथल किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर रविवार की सुबह राहुल गांधी के निर्देश पर तहसील में धरने के दौरान मृतक किसान के गांव जिवाना में पहुंचे और उनके परिजनों को शोक संवेदना दी। दूसरी तरफ रविवार को सुबह के समय पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किसान के शव का गांव मेें अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
शनिवार को मांगों को लेकर तहसील में धरना दे रहे जिवाना के किसान उदयवीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, इसको लेकर किसानों ने हंगामा किया। यह मामला कांग्रेस हाईकमान मेें भी पहुंचा तो कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक को किसान के गांव और किसानों के धरना स्थल पर भेजा। कांग्रेस नेताओं रविवार को सबसे पहले जिवाना गांव में मृतक किसान के भाई धीरज, बेटे प्रहलाद, दीपक और सागर और उसकी पत्नी से मिले और हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर राज बब्बर ने कहा कि उन्हें काफी दुख है कि किसानों के लिए धरने पर बैठे उदयवीर ने अपने प्राण न्यौछावर किए है, हमें उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आए हैं। उन्होंने उनके परिजनों से यह भी कहा कि कभी भी किसी भी तरह की परेशानी हो, उन्हें बताएं, वे उनके हमेशा साथ रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा मृतक के बेटों को नौकरी और 50 लाख रूपये का मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष कांग्रेस संघर्ष करेगी। इसके बाद राज बब्बर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ तहसील में धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से मिले। कहा कि किसान आंदोलन मजबूती से चलाएं, कांग्रेस उनके साथ है। हर संभव किसानों की मदद की जाएगी। किसान जब भी आवाज देंगे, उनके पास आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सदन मेें भी उठाया जाएगा और किसानों की मांगों को लेकर वे भी संघर्ष होगा। इस अवसर पर संघर्ष समिति के किसानों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि वे आपके बीच के किसान ही है। हमने मुजफ्फरनगर में मिलों का गन्ना भुगतान दिलाने का काम किया है, लेकिन मलकपुर चीनी मिल किसानों को भुगतान नहीं कर रहा है, इसके लिए आप लोगों को संघर्ष करना होगा। जब भी आवाज देंगे, अपने क्षेत्र के किसानों के साथ यहां पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, संजय शर्मा, दिनेश खन्ना, नरेंद्र राठी, बबली सिंह नागर, वीरेंद्र, बिजेंद्र यादव, नानक चंद शर्मा, गाजियाबाद के जितेंद्र टांक, सत्यपाल पथौलिया, मुकेश उपाध्याय, हरेंद्र तोमर, उर्मिला, लता चौधरी, हेेमंत, देवेंद्र चौहान, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें