फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों को सिखाया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी स्थित श्री साईं ग्लोबल एकेडमी में चल रहे समर कैंप में बुधवार को छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगासन कराया। इस दौरान योग प्रशिक्षक हरद्वारी आर्य ने सूर्य नमस्कार, पदमासन, चक्रासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन आदि का अभ्यास कराया और उनका लाभ बताया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए इन योगासनों को नित्य प्रतिदिन करने के लिए संकल्प कराया। इसके अलावा रेन डांस, वाटर दौड़, फ्रॉग दौड़, लेमन रेस, स्पून रेस आदि गतिविधियां भी कराई । इस दौरान प्रबंधक अनुज मलिक, प्रधानाचार्य निधि चौधरी, निदेशक अरुण मलिक, अनीता, पूजा, ममता आदि का सहयोग रहा। उधर, जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, तितरौदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल, बिनौली के जय पारस पब्लिक स्कूल और जिवाना के एमजेएम में भी बच्चों को विभिन्न गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें