बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में समर कैंप के तीसरे दिन स्कूली बच्चों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। बच्चों ने तैराकी का भी जमकर लुफ्त उठाया। बुधवार को समर कैंप के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना ने किया। इस दौरान बच्चों को आत्म रक्षा के टिप्स दिए गए। इसके बाद बच्चों ने लेमन रेस, बास्केटबाल, फ्रागरेस, स्केटिंग, डांस, म्यूजिक, ताइक्वांडो, स्वीमिंग, गिटार, रेन डांस, क्रिकेट मैच में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालन कोर्डिनेटर रूपाली सैनी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इस दौरान मंजिता, इशिका, पूजा गोयल, तृप्ता, उमेश, कविता, राधा, नूपूर, अदिति, तपस्या, शुभांगी, आशुतोष, मीनाक्षी, हिमांशी का योगदान रहा।