फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी जाति के नहीं बन रहे जाति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

करीमपुर गांव मेें बैठक में कोरी जाति के लोगों के जाति प्रमाण पत्र न बनने पर आक्रोश जताया गया। साथ ही निर्णय लिया, यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं होता तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नरेंद्र की अध्यक्षता और कपिल कुमार कोरी के संचालन में हुई बैठक मेें वक्ताओं का कहना था कि जनपद में कोरी समाज के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे, जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरी जाति के आवेदनों को यह कहकर रद्द कर दिया जाता है कि उक्त पते पर कोरी जाति के लोग नहीं रहते, बल्कि हिंदू जुलाहा रहते हैं। जबकि 31 अक्टूबर 2017 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने यह आदेश दिए थे कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह अनुसूचित जाति मेें किसी जाति को शामिल कर सके अथवा निकाल सके। कहा कि कोरी जाति और हिंदू जुलाहा अलग-अलग नहीं है, बल्कि कोरी जाति के ही लोग जुलाहे का काम करते हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। बैठक मेें प्रदीप कोरी, नरेश कोरी, सचिन कोरी, दिनेश कोरी, अमित, संजीव कोरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें