फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1857 की क्रांति के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 1857 की क्रांति के 161 साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। बृहस्पतिवार को अनिलदेव त्यागी के आवास पर बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारी और शहीदों को नमन किया। बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आजादी के आंदोलन में धर्म जाति के नाम पर कोई बंटवारा नहीं था। आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। सभी कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता एकजुट होकर इसका विरोध करे। इस दौरान अनिल उपाध्याय, डॉ. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष शर्मा, युनूस, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें