बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया दवा खरीद में जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक दिन में 17 बिल का 1.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री से की । बताया कि जो भी सूचनाएं मांगी उसमें अलग-अलग तरह की जानकारी दी गई। उन्होंने दवा खरीद में की गई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेकर पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने प्रदेश के मुख्य सचिव को दवा खरीद में की गई गड़बड़ी की जांच सौंपी है। निर्देश दिए जांच कर इसकी रिपोर्ट कार्यालय के साथ-साथ शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।