बड़ौत (बागपत)।
बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। भाजपा सरकार महिलाओं के लिए उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिलाएं निर्भीक होकर घरों से बाहर निकलकर समाज की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं।
वे रविवार को आजाद नगर कॉलोनी में ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के युवा नगर अध्यक्ष मन्नु तिवारी के आवास पर समाज की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा शासनकाल में लोगों पर अत्याचार होते थे। किसानों का उत्पीड़न किया जाता था, मजदूरों और गरीबों के लिए संचालित योजनाओं को अधिक डकार जाते थे। महिलाओं के साथ बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं आम बात हो गई थी , लेकिन जब से केंद्र और प्रदेश मेें भाजपा की सरकार आई है, हर वर्ग के लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई है। महिलाएं बेहिचक घरों से बाहर निकलकर समाज की उन्नति में अपना योगदान दे रही है। व्यापारियों को सुरक्षा दी जा रही है। फिरौती, रंगदारी, अपहरण जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बदमाशों का खात्मा किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जा रहा है। युवाओं को सरकार रोजगार देने का काम कर रही है। इस मौके पर युवा नगर अध्यक्ष मन्नु तिवारी ने समाज के युवाओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उनके साथ युवा नगर अध्यक्ष मन्नु तिवारी, कमल तिवारी, राजेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, सचिन वत्स, हरेंद्र सभासद आदि रहे।