फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने क्षेत्र के छह गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बरनावा में ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की।
शनिवार को बिनौली और शेखपुरा के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ.. सत्यपाल सिंह बरनावा पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने समस्याओं का पिटारा खोला। ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और इनसे निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की टंकी से जलापूर्ति सुचारु न होने, हिंडन नदी में केमिकल युक्त जल प्रवाह से लाइलाज बीमारियां पनपने, लाक्षागृह पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री द्वारा घोषित विकास कार्य जल्द शुरू कराने, बड़ौत मेरठ मार्ग सहित कई सड़कें दुरुस्त कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बरनावा का लाक्षागृह ऐतिहासिक धरोहर है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहां संस्कृति मंत्रालय से स्वीकृत योजना पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। यहां होने वाले निर्माण में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण का भी आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शाहपुर बाणगंगा, खपराना, मुलसम, नंगला कनवाड़ा, झुंडपुर, तमेला गढ़ी, गेडबरा आदि गांवों में भी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विक्रम राणा, ओमकार सिंह, सतेंद्र तुगाना, अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, अरुण त्रिपाल धामा, पूर्व प्रधान विष्णु त्यागी, मास्टर अरुण त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, दीपक शर्मा एडवोकेट, डॉ. पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें