फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने कर्मियों के साथ कार्य बहिष्कार कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आजमगढ़ जिले में एडीएम द्वारा एक बीडीओ के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में अफसरों ने कर्मचारियों के साथ कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि एडीएम ने बीडीओ के साथ जो व्यवहार किया है वह गलत है। इसकी प्रदेश भर में निंदा हो रही है। उनकी मांग है एडीएम को निलंबित किया जाए और प्राथमिकता दर्ज हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो सात अप्रैल को कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू होगा। इसमें पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, बीडीओ अमित कुमार, हरबीर सिंह, गंगाराम, शिवकुमार, सतेंद्र, प्रेम कुमार, राजेंद्र, केसी शर्मा, नीता, बिमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें