अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में लायंस क्लब ने नेत्र शिविर का आयोजन किया । इसमें 154 नेत्र रोगियों की जांच की और 68 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें योगेश चौहान, प्रवीण गुप्ता, दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, राजीव गर्ग, हिमांशु बंसल, डॉ. दीपक शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता का सहयोग रहा। इसके अलावा सरूरपुर कलां गांव में आयोजित चिकित्सा कैंप में 160 मरीजों की जांच की, इसमें 11 को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इसमें चांद राम गुप्ता, सचिन सिंघल, अभिमन्यु गुप्ता आदि मौजूद रहे।