फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट की टीम को दीवारों पर नहीं मिली वॉल पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांवों में हो रहे सोशल ऑडिट में पूरे अभिलेख नहीं दिए जा रहे हैं। चार गांवों में टीम को काफी कमियां मिली। कुछ जगह मानक से कार्य नहीं मिले। दीवारों पर पेंटिंग का कार्य नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में प्रशासन की ओर से सोशल ऑडिट किया जा जाता है। इसके लए टीम का गठन किया। विभिन्न गांवों में कार्य कर रहा है। बली, गांधी, बिहारीपुर, ढ़ोढरा सदुल्लापुर गांव सोशल ऑडिट किया। इसमें न तो कार्यों के अभिलेख उपलब्ध कराए और न हीं टीम को दीवारों पर कहीं वॉल पेंटिंग नजर आई। चारों गांवों में टीम को यह ही कमी सबसे ज्यादा नजर आई। बाघू गांव में 24 मजदूर ऐसे हैं जो मजदूरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मजदूरी नहीं दी। अन्य गांवों में भी मनरेगा मजदूर श्रम पाने के लिए मांग कर रहे हैं। कई गांवों में बताया कि मनरेगा से जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह मानक से नहीं किए हैं। कार्य में काफी गड़बड़ी है। टीम ने अपनी रिपोर्ट और बैठक की सभी रिपोर्ट अपने संबंधित अधिकारियों को भेज दी हे। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें