रमाला (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड किशनपुर पर अवैध वसूली के खिलाफ किसानों ने हंगामा किया। किसान सेवा सहकारी समिति किशनपुर पर तैनात एक कर्मचारी पर डीएपी खाद के प्रति बोरे पर किसानों से अवैध रूप से 125 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। 15 दिन से यह खेल चल रहा है। विरोध किया तो खाद देने से मना कर दिया। किसानों ने जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार नेहरा को शिकायत की। एडीओ सहकारिता बड़ौत को जांच अधिकारी बनाकर भेजा। उन्होंने अवैध वसूली की जांच की । इस दौरान उपसभापति राधेश्याम, किसान देशपाल, सत्येंद्र सिंह, कृष्णपाल, जावेद, बबलू, मनीष, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, सुक्रम पाल, राजेंद्र सिंह, राम कुमार, पूर्व प्रधान आचार्य वीर सेन तोमर आदि मौजूद रहे।