फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर वित्त विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन प्रक्रिया का बहिष्कार जारी है। मूल्यांकन केंद्र की तालाबंदी की चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। केंद्र पर पुलिस तैनात कर दी । मूल्यांकन कार्य में जुट शिक्षक भी वित्त विहीन शिक्षकों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। धरने के चलते मूल्यांकन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। तीसरे दिन भी प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर वित्त विहीन शिक्षकों का धरना जारी रहा। मूल्यांकन केंद्र पर तालाबंदी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच धरनारत शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया। शिक्षकों के धरने में पहुंचने के कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो गया। उन्होंने सरकार से सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। आंदोलनकारियों को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने समर्थन दिया। इसमें प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, कृष्णपाल बुढ़ेड़ा, कृष्णपाल तंवर, जयपाल शर्मा, श्रीपाल भारद्वाज, तनसीर अली, नरेश कुमार शर्मा, राज कुमार त्यागी, योगेंद्र सिंह तालियान प्रधानाचार्य ने धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त किया। इसमें जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव, अशोक बंधु, अजय कुमार, प्रेम चंद, सूरज पाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, मांगेराम, कविता, रेखा, सुनीता, मीनाक्षी, मुकेश कुमार, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें