हाजियों की सेवा के लिए 150
लोगों ने ली सोसायटी की सदस्यता
बागपत। बिलोचपुरा गांव में हज वेलफेयर सोसायटी की और से सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें हाजियों की सेवा के लिए 150 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। ये लोग हज पर जाने वाले लोगों की सहायता करेंगे।
कार्यक्रम में सोसायटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान उर्फ गुड्डू और शहर अध्यक्ष डॉ. उमर फारूक ने बताया कि हाजियों की खिदमत के के लिए 12 वर्षों से कार्य कर रही है। सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा हज पर जाने वाले लोगों की नि:शुल्क सेवा कर रहे है। फार्म भरने से लेकर मेडिकल टीकाकरण और अन्य प्रकार की सहायता कर रही है। जिलाध्यक्ष रिजवान मलिक, युवा जिलाध्यक्ष शोवी मलिक ने बताया कि हाजियों की खिदमत के लिए जुड़ने वाले नए सदस्यों से अपील की है कि घर-घर जाकर कमेटी की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि दीन का काम करने के लिए अल्लाह ने उन्हें मौका दिया है। इस पाक काम को हम सबको मिलकर करना है। उस्मान मनव्वर, हाजी मेहरबान कुरैशी, शाजिद मलिक, मोहम्मद अहसान, फईम, हाजी निजात खान, मुन्ना कुरैशी, आदिल मलिक, नफीस, शाहिद, शाहबाज, नौशाद, दानिश, मोलाना अबूल हसन का सहयोग रहा।