फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ बरवाला के किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा मांगी जा रही रिश्वतखोरी के विरोध में बृहस्पतिवार को बरवाला गांव के किसानों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने जल्द मांग पूरी न होने पर एसई कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
किसानों ने कहा उनके नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जो आए दिन ओवरलोड के चलते फुुंक जाता था। मामले को देखकर एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृत दे दी, लेकिन आठ माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। उन्होंने कार्यालय पर तैनात बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फोन पर एसई रामबीर सिंह को समस्या से अवगत कराकर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता आलोक कुमार का कहना था कि उक्त किसानों का एस्टीमेट उनके स्तर से बनाया जा चुका है। अब किसानों को ट्रांसफार्मर क्यों नहीं मिल पा रहा है, यह बाबू जाने। उधर एसई रामबीर सिंह ने कहा इस संबंध में किसानों की शिकायत मिली है। तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी पर यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमेें जयप्रकाश, इकबाल, महेंद्र, जिहाने, प्रेमपाल, आजाद, निखिल, संजीव, प्रमोद, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें