निरपुड़ा गांव में कई माह से केनरा बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन खराब पड़ी है। ग्रामीणों ने रुपये निकालने में परेशानी हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र एटीएम मशीन को ठीक नहीं कराया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
निरपुड़ा गांव में केनरा बैंक के बाहर लगा एटीएम आठ माह से बंद है। बैंक में अधिक भीड़ रहने के कारण लोगों को रुपये निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण एक-एक घंटा लाइन में खड़े होकर लेन-देन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एटीएम को ठीक कराया जाए। इसके ठीक होने पर लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा यदि शीघ्र एटीएम ठीक नहीं कराया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें नहार सिंह दरोगा, पप्पू, यशपाल, मदन पाल, संजीव राणा, तेजपाल ठेकेदार, बिजेंद्र, महक सिंह आदि रहे।