फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
विज्ञापन


बड़ौत। वन विभाग के तहत वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी ने संतनगर गांव में स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभांरभ वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन दरोगा आंसु चौधरी, वन रक्षक मनोज व संजय ने किया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कि मनुष्य पेड़ों का अवैध कटान कर रहा है। जब चाहे मनुष्य हरे-भरे जंगल में आग लगा देते है। लेकिन मनुष्य को यह नहीं पता कि पेड़-पौधे उनके लिए कितने लाभदायक हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को चल रहे वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए 50 पौधे रोपित किए। इस अवसर पर वन कर्मी मनोज कुमार, विकास, भारती, नीलम, दिव्या आदि शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें