फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जिले के खिलाड़ियों ने जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में जिले के खिलाड़ियों ने जमाई धाक
विज्ञापन


बागपत। दिल्ली में हुए खेलों इंडिया स्कूल गेम्स में यूपी की कबड्डी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें जिले के चार खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी की कबड्डी टीम के मैनेजर जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि कबड्डी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ। इसमें दिल्ली विजेता और यूपी उपविजेता रही। टीम में मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। बड़ौली गांव के रोहित, मलकपुर गांव के अंकित, भड़ल धनौरा के शुभम और आर्यन ने अच्छा प्रदर्शन किया। शामली के सागर और अभिनव भी शामिल रहे। जिले के चारों खिलाडिय़ों के पैतृक गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें