स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया
अमीनगर सराय (बागपत)। पश्चिम बंगाल में हुई नेशनल स्तरीय जीत मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी और दिल्ली में हुई खेलों इंडिया चैंपियनशिप में सैड़भर गांव के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते । गांव लौटने पर ग्रामीणों ने चारों सव्र्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 30 से 31 जनवरी तक पश्चिम बंगाल में हुई नेशनल स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सैड़भर गांव निवासी आयुष पालीवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हुई खेलो इंडिया चैंपियनशिप में सैड़भर गांव के खिलाड़ी अर्णव यादव, पारस यादव और संदीप यादव ने हैमर थ्रो की विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। चारों खिलाड़ियों के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें पलकों पर बैठाया। इस मौके पर प्रधान श्याम यादव ने चारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान भोलू पालीवाल, लक्ष्मण यादव, ब्रह्म सिंह यादव, ईश्वर यादव, श्रीपाल उपाध्याय, प्रवीण यादव, फहीमू अंसारी आदि रहे।