अमीनगर सराय (बागपत)। फिल्म पदमावत फिल्म को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने विरोध व्यक्त किया। उन्होंने मंगलवार को फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि आम जन से फिल्म का बहिष्कार करते हुए इसे न देखने की अपील की। उन्होंने कहा फिल्म में रानी पदमावती का गलत चरित्र दर्शाया गया है, इसका विरोध किया जा रहा है। इसमें विवेक राणा, अश्वनी, ठाकुर प्रभात, कम्रवीर, आकाशदीप, वरूण चौहान, दीपक, वीरेंद्र राणा मौजूद रहे।