बड़ौत (बागपत)।
तहसील में जिला दिव्यांग कल्याण विभाग के तत्वावधान में दिव्यांग शिविर लगाया । इसमें 40 दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए चयनित किया। तहसील में मंगलवार को सुबह से दिव्यांगों की भीड़ लगी रही और वहां मौजूद जिला दिव्यांग कार्यालय से अनिल कुमार, सीएमओ कार्यालय से डॉ. भुजवीर सिंह और गाजियाबाद से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र राणा ने दिव्यांगों की जांच की और 40 दिव्यांगों को चिन्हित किया । परीक्षण करने के बाद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैशाखी और कान से सुनने वाली मशीन दी जाएगी।