सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान
बड़ौत (बागपत)। वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस सोमवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉेलेज और सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में मनाया गया। इन कार्यक्रमों में सामाजिक कुरीतियाें को दूर करने और श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
इससे पूर्व श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी उत्सव और वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर हवन किया गया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने वीर हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीर हकीकत राय का बलिदान युवाओं एवं बच्चों को प्ररेणा देता है। डायरेक्टर ने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देश और समाज में फैले भ्रष्टाचार सहित अन्य कुरीतियों को दूर करने के लिए कहा। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल मेें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रोहित कुमार, प्रधानाचार्य जगवीर शर्मा ने वीर हकीकत राय बलिदान पर विचार रखें। यज्ञमान संजीव सिंहल एवं ममता सिंघल ने पंडित राम लखन के सानिध्य में सरस्वती पूजन किया। इस अवसर पर प्रबंधक अनुराग जैन, करम सिंह, राजन जैन, आलोक शास्त्री, सुनील कुमार, सतीश, रामवीर, संगीता, मंजू, सुमनलता, रेखा, प्रभा, आंचल शामिल रहे।