फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश को दिखा उन्नति का रास्ता- चौ. जमशेद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति के चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने कहा कि भाजपा ने देश को उन्नति का रास्ता दिखाया है। देश को विकास के रास्ते पर लाना ही भाजपा का उद्देश्य रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मिलाना गांव में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य ही विकास करना रहा है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। अधिकांश सड़कों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। किसान, मजदूर हो या व्यापारी सबके हितों को ध्यान में रखकर ही सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश से अपराध का खात्मा किया जा रहा है। पूर्व सरकार में बढ़े अपराधों पर हमारी सरकार ने अंकुश लगाने का काम किया है। किसानों के गन्ने का गन्ना मिलों से भुगतान दिलाया। शहीद सिपाही अंकित तोमर पर कहा कि जवान पर गर्व है। वहां सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवान अंकित तोमर को श्रद्धांजलि दी। इसमें सलमान चौधरी, कल्लू, सतेंद्र, नूर इलाही, सुभाष राठी, विजय प्रधान, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें