दोघट (बागपत)। सरोरा के निकट बुधवार की शाम सड़क पर करते समय एक हिरन किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई वन कर्मी घायल हिरन की सुध लेने नहीं पहुंचा। कई घंटे घायल हिरन सड़क किनारे पड़ा तड़फता रहा। बाद में घायल हिरन को जंगली कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। वन विभाग की इस लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। वहीं इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।