फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में रोहित ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित कुमार ने भोपाल में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया मध्य प्रदेश स्थित भोपाल में 23 से 25 दिसंबर तक नेशनल यूथ गेम हुए। इसमें कॉलेज के छात्र रोहित ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को खेल प्रशिक्षक डॉ. वरुण चौहान और रोहित के विद्यालय के पहुंचने पर प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने स्वागत किया। प्रवक्ता डॉ. इंद्रा चौहान और डॉ. राजलक्ष्मी ने 1100 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया अब रोहित दक्षिण अफ्रीका में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। आर्मी ने इस होनहार छात्र को सूबेदार के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली, डॉ. अरविंद वर्मा, ासंजय चौहान, उप प्रबंधक प्रेमपाल चौधरी, अजयपाल चौहान, धारा सिंह, तेजपाल चौहान, सुदामा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें