फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट गन्ना न लोने को लेकर किसानों में बढ़ रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्रय केंद्रों पर रिजेक्ट गन्ना न लेने से सरूरपुर के किसानों में रोष है। ग्रामीण मिल के जीएम का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिल किसानों से रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रहे हैं। इससे कृषकों में रोष है। तौल क्रय केंद्रों से लदी हुई बोगियों को वापस लौटा दिया जाता है। खेतों में भारी मात्रा में गन्ना खड़ा है। गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने कहा गन्ना लेकर तौल केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें लौटा दिया जाता है। केवल अरली गन्ना ले रहे हैं। इससे गेहूं बवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों को डबल नुकसान होगा। उन्होंने कहा मिल के जीएम का घेराव होगा। इसमें सुभाष नैन, लोकी, पिंटू, पीतम, अपिल, विनोद, राकेश, अमित, नीटू, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें